{"_id":"5713d10d4f1c1b4e3010fd23","slug":"dead-body-found-beside-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर हादसे के बाद शव का मुआयना करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। टिनिच रेलवे स्टेशन के निकट डाउन रेलवे ट्रैक के किनारे रविवार की सुबह 28 वर्षीय युवक का शव मिला। कस्बे के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई। शव पर चोट के निशान नहीं होने से कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है।
गौर थाना के टिनिच चौकी अंतर्गत रेलवे स्टेशन के डाउन रेलवे ट्रैक के किनारे 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई है। परिस्थितियाें से ऐसा लगता है कि युवक की हत्या कर शव को छिपाने के लिए रेलवे लाइन के पास फेंक दिया गया है।
इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि युवक जहर खुरानों का शिकार हुआ है। टिनिच चौकी प्रभारी धनुषधारी प्रसाद का कहना है कि शव पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं और न ही जेब में कोई कागज मिला, जिससे कि उसकी पहचान हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि युवक पैंट-शर्ट पहना हुआ था। युवक के दाहिने हाथ में कलावा धागा बंधा हुआ है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।