{"_id":"58a88c3c4f1c1b5833d891c0","slug":"crossing-highway-deaths-lascar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पार कर रहे खलासी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पार कर रहे खलासी की मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरलेन हाईवे पर मुंडेरवा थानाक्षेत्र के खझौला पुलिस चौकी के पास स्थित पेट्रोलपंप के सामने ट्रक के खलासी की किसी वाहन से दबकर मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब ढाबे पर ट्रक खड़ा करके ड्राइवर-खलासी भोजन करके आराम करने के लिए रुके थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार रात में गोरखपुर के गीडा स्थित राइस मिल से ट्रक ब्रान (धान का कन) लादकर निकला। ड्राइवर ने मुंडेरवा थानाक्षेत्र के खजौला पुलिस चौकी के निकट स्थित राजेंद्र पेट्रोलपंप पर डीजल भरवाने के लिए ट्रक रोका। पास में ढाबा देखकर ड्राइवर-खलासी ने भोजन किया और थोड़ी देर आराम करने लगे। ड्राइवर का कहना है कि उसे नींद आ गई, इस बीच पता नहीं कैसे वह सड़क पर जाकर अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया। सुबह पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त राम प्रसाद(45) पुत्र रामलाल निवासी डीघा थाना कोतवाली खलीलाबाद संतकबीर नगर के रूप में की गई।