फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   couruption in basic education

बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशिक्षण के नाम पर गोलमाल

Wed, 15 May 2019 11:15 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 15 May 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
couruption in basic education
प्रतीकात्मक तस्वीर
बस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशिक्षण के नाम पर शिक्षाधिकारियों ने किया गोलमाल किया है। नौ दिन के प्रशिक्षण को छह दिन में निपटा कर औपचारिकता पूरी कर दी गई। यही नहीं प्रशिक्षण में आए शिक्षकों को भोजन की जगह नाश्ता दिया गया। और तो और शिक्षकों को उनका अनुमन्य यात्रा भत्ता भी अधिकारियों ने देने के बजाय खुद बंदरबांट कर ली। इसे लेकर शिक्षक नेता उदय शंकर शुक्ल ने आवाज उठाई है। बीएसए व एडी बेसिक के कानों तक यह बात पहुंचा कर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान की ओर से ग्रेडेड लर्निंग और पढ़े भारत, बढ़े भारत के प्रशिक्षण के लिए जिले के पांच हजार शिक्षकों को प्रशिक्षण देेने के निर्देश हुए। इसे फरवरी में तीन चरणों में सभी ब्लॉकों के बीआरसी पर प्रशिक्षण कराया गया। इसमे नौ दिन का प्रशिक्षण होना था। बच्चों को बेहतर शिक्षा और नए पाठ्यक्रम की जानकारी के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। इस योजना पर बजट में प्रत्येक शिक्षक पर दो सौ रुपये खर्च करने के लिए भी शासन ने दिया। इसमें शिक्षकों का भोजन, नाश्ता व यात्रा भत्ता शामिल था। पांच हजार शिक्षकों के लिए सभी बीईओ के खाते में अलग-अलग 90 लाख रुपये अवमुक्त हो गए। प्रशिक्षण पूरा हो गया, मगर इस प्रशिक्षण में अब सवाल उठने लगे हैं। शिक्षक नेता ने इस मामले को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए बीईओ पर प्रशिक्षण के नाम पर रुपयों के गोलमाल का आरोप लगाया है। आरोप लगाया है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों को नाश्ता तो दिया गया मगर न भोजन मिला और न यात्रा भत्ता। इस धन की बंदरबांट अधिकारियों ने मिलीभगत से कर ली। भत्ता व भोजन न मिलने के कारण कई शिक्षक प्रशिक्षण को बीच में ही छ़ोड़ दिए। शिक्षक नेता ने इस मामले में अधिकारियों को 19 मई तक भुगतान करने का समय दिया है। चेतावनी दी है कि यदि ऐसा न हुआ तो 20 मई से बीएसए कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।  एडी बेसिक डॉ. एसपी त्रिपाठी ने कहा कि मामला संज्ञान में है। सभी बीईओ को नोटिस भेजा जा रहा है। दोषी बख्शे नहीं जाएंगें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed