फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   congress workers protested

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया  

Tue, 29 Mar 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
congress workers protested
युवा कांग्रेस नेताओं ने जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में एसई का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। गर्मी के आगाज के साथ लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था के खिलाफ नाराज कांग्रेस के लोगों ने अधीक्षण अभियंता का घेराव किया। उन्होंने बिजली कटौती बंद करने, लोकल फाल्ट ठीक कराने, जर्जर विद्युत तारों और ट्रांसफार्मरों को बदलने आदि की मांग की। चेतावनी दी कि अगर बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में नारेबाजी करते कार्यकर्ता मंगलवार को बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के दफ्तर पहुंचे। यहां पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में अधीक्षण अभियंता का घेराव कर बताया कि गर्मी के इस मौसम में पारा चढ़ने के साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती शुरू हो चुकी है। बगैर किसी पूर्व सूचना के विभाग की तरफ से अघोषित कटौती की जा रही है। इससे लोग परेशान हैं। अगर कहीं पर लोकल फाल्ट हो जाता है तो कई-कई घंटों तक बिजली नहीं आती है और विद्युत सब स्टेशन पर फोन किया जाता है तो विभागीय कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते हैं। अवर अभियंता मोबाइल स्विच ऑफ कर लेते हैं। 
विज्ञापन


उदारण देते हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि साऊंघाट ब्लॉक के रसूलपुर गांव में पिछले एक महीने से ट्रांसफार्मर खराब है और उसे बदलने के लिए विभागीय कर्मचारी छह हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। साथ ही ट्रांसफार्मर लाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली का इंतजाम भी ग्रामीणों से करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने एसई को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर ग्राम प्रधान लालचंद्र चौधरी, मोहम्मद असलम, मोहम्मद फारूक, सचिन शुक्ल, अर्जुन कन्नौजिया, आदित्य त्रिपाठी, गोपाल पांडेय, मनीष कन्नौजिया, अर्जित गुप्ता, धनंजय सिंह, शिवेक श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, नागेंद्र कुमार, सूरज गुप्ता, विक्रम चौहान, अरशद अली आदि रहे। 


रसूलपुर गांव के खराब ट्रांसफार्मर को दो दिन के भीतर बदलवा दिया जायेगा। विभाग के जो कर्मचारी सुविधा शुल्क मांगते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। जर्जर विद्युत तारों और ट्रांसफार्मरों को बदला जायेगा। बिजली व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दे दिया गया है।
-रवींद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed