{"_id":"57e420954f1c1b5e63a8241f","slug":"clerk-of-the-14-day-judicial-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिपिक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को घूस लेते पकड़ गए बीएसए कार्यालय के लिपिक संतोष गुप्त को एंटी करप्शन की टीम ने गोरखपुर स्थित सतर्कता अधिष्ठान के कोर्ट नंबर पांच में बृहस्पतिवार को लगभग डेढ़ बजे पेश किया। जिला जज की अनुपस्थित में मामले की सुनवाई कर रहे एडीजे ने बहस सुनने के बाद आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब मामले की सुनवाई पांच अक्टूबर को गोरखपुर में होगी। आरोपी के अधिवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को डीजे के न्यायालय में जमानत की अर्जी दी जाएगी। इससे पहले आरोपी को बुधवार को निलंबित कर दिया गया।
बुधवार को गोरखपुर के एंटी करप्शन की टीम ने बीएसए कार्यालय के लिपिक संतोष गुप्त को एक शिक्षक का तबादला करने के नाम पर 15 हजार रुपये घूस लेते उनके आवास पर पकड़ा था। इस मामले में उस समय खलबली मच गई जब लिपिक ने इसमें बीएसए और दो अन्य शिक्षक का नाम ले लिया। इसी आधार पर बीएसए को भी साजिश करने के आरोप में 120बी का मुजरिम बनाया गया है।