{"_id":"5a170a6d4f1c1b4e718b5174","slug":"case-registered-in-it-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल पोस्ट के खिलाफ विधायक की पत्नी ने कराया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वायरल पोस्ट के खिलाफ विधायक की पत्नी ने कराया केस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
आपत्तिजनक पोस्ट
- फोटो : amar ujala
रुधौली। भाजपा विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पत्नी संगीता जायसवाल ने क्षेत्र के तीन युवकों पर आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर रुधौली केडी सिंह के मुताबिक नगर पंचायत रुधौली के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी संगीता जायसवाल की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है।
तहरीर में विधायक की पत्नी संगीता ने कहा है कि बुधवार को मतदान के समय 22 नवंबर को सूर्यवंशी अमरेश सिंह नाम के शख्स ने फेसबुक अकाउंट पर पार्टी की छवि धूमिल करने की सामग्री पोस्ट कर दी। बदनाम करने के लिए कुछ लोगों को प्रलोभन देकर विवेक और राज सूर्यवंशी ने वायरल कर दिया। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि प्रामाणिक शिकायत की गहनता से तफ्तीश कराई जा रही है।