{"_id":"5cb76b7dbdec22140d56c1fa","slug":"case-of-rape-on-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर पत्नी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति पर पत्नी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
Wed, 17 Apr 2019 11:37 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
court order
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलवारी (बस्ती)। थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति पर दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कराया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी दर्ज कर छानबीन शुरू की है। विवेचक/थानाध्यक्ष ने बताया कि मई 2018 में पहले से दर्ज मुकदमे में सुलह कराने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप की विवेचना शुरू कर दी गई है।
क्षेत्र की एक महिला ने न्यायालय में अर्जी दी कि उसकी अंबेडकरनगर जिले के सुतहरपार थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले शख्स से उसकी शादी हुई थी। बाद में तलाक हो गया और उसने पति पर मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि उसी मुकदमे में सुलह कराने के लिए मई 2018 में पति उसके घर आया। सुलह कराने के लिए कहकर बाइक से बस्ती जाने को कहकर निकला। कुसौरा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। एसओ जय प्रकाश दूबे ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। इसमें सबसे पहले यह छानबीन की जा रही है कि पति-पत्नी में तलाक के बाद मुकदमेबाजी शुरू हुई या दोनों कानूनी तौर पर अब भी पति-पत्नी हैं।