फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   car looted by tying driver

चालक को बांध लूटी कार

Fri, 12 Aug 2016 10:53 PM IST
बस्ती/ ब्यूरो अमर उजाला
बस्ती/ ब्यूरो अमर उजाला Updated Fri, 12 Aug 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
car looted by tying driver
कार लूटी गई। बरामद हुई। - फोटो : ब्यूरो/ आगरा
परशुरामपुर। एक कार चालक को सवारी बैठानी महंगी पड़ गई। सवारी बन बैठे तीन बदमाशों ने उसका हाथ पैर बांध कर परशुरामपुर थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे धक्का देकर गिरा दिया और कार लेकर फरार हो गए। बाद में लूटी गई कार बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बरामद कर ली।
विज्ञापन


परशुरामपुर थाना क्षेत्र के पटखापुर से परशुरामपुर मार्ग पर बस्थनवां गांव के  पास गुरुवार की देर रात धक्का देकर सड़क किनारे हाथ पैर बांध कर गिराए गए व्यक्ति की पहचान कार चालक युनुस पुत्र इब्राहिम निवासी अरघूपुर थाना शाहगंज जिला जौनपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


गुरुवार की रात जब राहगीरों ने कार चालक को देखा तो 100 नंबर पर फोन किया। फोन के बाद सीओ हर्रैया कृष्णमुरारी मयफोर्स मौके पर  पहुंचे और उससे पूछताछ की तब कार चालक ने पूरी कहानी बयां की। बताया कि वह लखनऊ से अपनी कार से आ रहा था, पालीटेक्निक चौराहे पर तीन युवकों ने उसकी गाड़ी रोकी  और फैजाबाद तक छोड़ने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युनुस भी अंबेडकरनगर जा रहा था, ऐसे में उसने इन युवकों को गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में बाराबंकी टोल नाका क्रॉस करने पर पास तीनों ने ड्राइवर के हाथ-पैर बांध दिए, उसमें से एक कार  चलाने लगा। बाद में उसे  परशुरामपुर थाना क्षेत्र के पटखापुर परशुरामपुर मार्ग पर  बस्थनवां के पास एक सुनसान क्षेत्र में कार से नीचे फेंक दिया।


इधर, सौ नंबर पर फोन करने के कारण पुलिस सक्रिय हो गई। बस्ती पुलिस को दुबौलिया के पास  गोकुलपुर नहर के पास लूटी हुई कार मिल गई है। एसओ परशुरामपुर ने बताया कि कार चालक को उसके कार मालिक अपने साथ ले गए है। मामले की जांच एसपी ने क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed