फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   car accident 5 ijured

बिहार जाती कार डीसीएम से टकराई, पांच घायल

Thu, 21 Feb 2019 11:39 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 21 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
car accident 5 ijured
accident
महराजगंज/बस्ती। दिल्ली से बिहार जा रही कार डीसीएम से जा टकराई। कार में सवार पांच यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना में कार के परखचे उड़ गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों के परिवार वालों के यहां आने की सूचना है।
विज्ञापन

बिहार प्रान्त के मधुबनी जिले के मलमल निवासी जियाउर्रहमान दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। बैग का कारोबार करने वाले जियाऊ के परिवार की एक महिला इलाज कराने दिल्ली गई थी। उसे घर पहुंचाने कार से आते समय बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम फ्लाईओवर के निकट पहुंचते ही डीसीएम चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। कार अनियंत्रित होकर डीसीएम में जा टकराई। कार का चालक रहमान (32) निवासी दिल्ली, जियाउर्रहमान (37), पत्नी अफशरी (32), हिफजुलर्रहमान (24) मन्नी (26) निवासी मलमल थाना कलबहिया जिला मधुबनी बिहार गम्भीर रूप से घायल हो गई। इनमें चालक रहमान और जियाउर्रहमान की हालत नाजुक है। 
विज्ञापन


वाहन की चपेट से आकर वृद्ध घायल
बभनान। गौर थाना क्षेत्र के बभनान-गौर मार्ग पर भीटियहवा गांव के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से 60 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनान में भर्ती करा दिया। गौर थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव निवासी चंद्रशेखर शर्मा किसी काम से बृहस्पतिवार को बभनान जा रहे थे। अभी वे भीटियहवा गांव के समीप पहुंचे थे कि पीछे से किसी वाहन की ठोकर लग गई। सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। सिर में चोट लगने से बेहोशी की हालत में आ गए। होश आने पर अपना नाम पता बताया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनान में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed