फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Burnt died

झुलसी युवती ने दम तोड़ा

Tue, 13 Sep 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 13 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Burnt died
शव
जाम डीह में भोजन पकातेे समय झुलसी युवती की इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। जिला अस्पताल के निकट जामडीह में हुई इस घटना के बाद उसे पहले जिला अस्पताल ले गए थे। जहां से रेफर होकर लखनऊ ले जाया जा रहा था, फैजाबाद के पास उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


कलवारी थाना क्षेत्र के गुलहरिया गांव निवासी शालिनी पढ़ाई  में काफी तेज थी। इसे देखते हुए परिवार के लोगों ने उसे पढ़ने के लिए शहर भेजा था। जाम डीह पांडेय में अपने भाई के साथ किराए के मकान में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ वह प्राइवेट नौकरी भी करती थी। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान शरीर में आग लगने के बाद भागकर वह छत पर पहुंची। लेकिन बचाव का काई साधन नहीं होने के कारण छत पर जलतेे हुए चीखती रही। घटना के समय भाई कहीं गया था। मंगलवार को युवती का अंतिम संस्कार सरयू नदी के टांडा घाट पर कर  दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed