फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Brothers gang looted dozens

भाईयों की गैंग ने दर्जनों को लूटा

Wed, 23 Nov 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 23 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Brothers gang looted dozens
कपड़ा लूट कर भाग रहे बदमाशो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कपड़े व टुल्लू पंप लूटकर भागते समय पकड़े गए तीनों सगे भाई अब तक आठ जिलों में पच्चीस से ज्यादा लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। एक भाई बोलेरो में बैठा रहता था, बाकी दो भाई दुकान पर जाकर पहले मोलभाव करते थे और गाड़ी में दिखाने के बहाने सामान लेकर बोलेरो में बैठकर भाग लेते थे। जहां मौका मिलता था, लूटपाट भी कर लेते थे। लूटा गया सामान औने पौने कीमत पर बेच देते थे। 
विज्ञापन


बुधवार को एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता के दौरान तीनों भाईयों की करतूत का खुलासा किया। एसपी के अनुसार बनकटी से कपड़े लूटकर जैसे ही यह भागे कि दुकानदार ने सौ नंबर पर फोन किया। जिसके बाद उनकी घेराबंदी कर दी गई। इसी हड़बड़ी में उन्होंने कलवारी क्षेत्र में जाकर पोखरा होते हुए टांडा की तरफ जाने का प्रयास किया लेकिन कप्तानगंज, कलवारी व नगर थाने की पुलिस ने उन्हें रखिया के पास घेर लिया। गाड़ी में सवार दो भाई मौके से पकड़ लिए गए, मगर तीसरेे को भागते समय एक किमी दूर बरहटा गांव के पास पकड़ा गया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे अंबेडकरनगर जिले के आलापुर थानाक्षेत्र के रामनगर के रहने वाले हैं । तीनों ने पिता का नाम दुर्गा प्रसाद उपाध्याय और खुद का ब्रजेश, दिनेश व  देवेंद्र बताया।
विज्ञापन


इस मामले में लालगंज  थाने में बनकटी कस्बे के फैशन कलेक्शन के  प्रोपराईटर गिरिजेश पाल  और कोतवाली में अमरजीत की तहरीर पर लूट का केस दर्ज हुआ। एसपी शैलेश  कुमार पांडेय का कहना है कि  आलापुर थाने से इन तीनों की पुष्टि कराई जा  रही है। वहां इनका कोई आपराधिक  रिकार्ड नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed