फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bodies found in the farm , killing suspected

खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

Tue, 17 Nov 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती Updated Tue, 17 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सेंठा गांव में धान काट रहे मजदूरों ने एक खेत में एक शव देखा। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस और खेत के मालिक को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को खेत में लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेंठा गांव निवासी दिनेश चौधरी के खेत में सोमवार सुबह आठ बजे के करीब धान की कटाई हो रही थी। धान काटते हुए मजदूर खेत में आगे बढ़ रहे थे कि तभी उन्हें बहुत तेज बदबू महसूस हुई। उत्सुकतावश जब मजदूर जिधर से बदबू आ रही थी उधर पहुंचे। वहां एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी।
विज्ञापन


उसका चेहरे पर बुरी तरह झुलसा हुआ था था, ऐसा लग रहा था कि किसी ने पहचान मिटाने के मकसद से उसके चेहरे पर एसिड डाल दिया हो। मजदूरों ने घटना की सूचना तत्काल खेत के मालिक और कप्तानगंज पुलिस को दी। मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच और लंबाई साढ़े पांच फिट से अधिक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मृतक नीले रंग की लाइनिंग वाला हॉफ नेकर, टीशर्ट और आसमानी कलर का ऊनी जैकेट पहने हुए था। देखने से शव तकरीबन एक सप्ताह पुराना लग रहा है। मौके पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसओ बृजेश कुमार यादव का कहना है कि शव सड़ जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।


ग्रामीणों ने पूछताछ के दौरान बताया कि इसे उन लोगों ने कई बार इधर उधर घूमते देखा था। इसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed