{"_id":"86f738897661aec608edde298456de16","slug":"bike-thief-arrested-two-vehicles-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरफ्तार, दो वाहन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर गिरफ्तार, दो वाहन बरामद
अमर उजाला/बस्ती
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज तिराहे के निकट और आईटीआई कटरा के पास से
विज्ञापन
29 जनवरी को दिन में 15 मिनट के भीतर गायब हुई दो बाइकों को पुलिस ने
रविवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार बाइक चोर के पास से बरामद कर
ली गई।
गौरतलब है कि एक बाइक उसके पास से और दूसरी उसकी निशानदेही पर हाइवे पर स्थित एक ढाबे से बरामद की गई।रविवार की रात कटरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार पांडेय और रोडवेज चौकी प्रभारी विजय कुमार यादव हाइवे पर बड़ेवन चौराहे के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे।
इसी बीच एक युवक बाइक से आता दिखाई पड़ा।संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोकना चाहा तो वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे बाद में पकड़ लिया।
उसके पास मिली बाइक चोरी की निकली। उसकी निशानदेही पर एक और बाइक हाइवे पर स्थित एक ढाबे से बरामद हुई। पूूछताछ में उसने अपना नाम प्रिंस निवासी रहसू शुमाली पट्टी थाना पटहेरवा जिला कुशीनगर बताया। कहा कि वह अकेले ही बाइक चोरी की घटना का अंजाम देता है।
29 जनवरी को चोरी गई बाइकें नगर बाजार के रहने वाले अशोक कुमार गुप्ता पुत्र चिरौंजीलाल और रुधौली थाना क्षेत्र के परसा सूरत गांव निवासी जावेद की बताई गई है।
इन दोनों मामलों में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया था। एसपी शिवहरी मीणा ने 15 मिन शहर से चोरी की गई दो बाइकों को बरामद करने में सफल दोनों चौकी प्रभारियों की पीठ थपथपाई है