{"_id":"578fb4114f1c1b347fc4c313","slug":"bike-riding-punks-87-thousand-robbed-in-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े 87 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े 87 हजार लूटे
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
बाघनगर रोड पर थानाक्षेत्र के खजौला चौकी अंतर्गत आने वाले परसा-मुजहना के पास बाइक सवार बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र सिसवा माफी के संचालक से तमंचे के बल पर 87 हजार रुपये व लैपटाप लूट लिए। घटना को अंजाम देकर बदमाश असलहा लहराते भाग निकले।
घटनाक्रम के अनुसार संतकबीरनगर जिले के दुधारा थानाक्षेत्र के चंगेरा-मंगेरा निवासी विजय नाथ शर्मा सिसवा माफी में एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। रोज की तरह बुधवार को भी वह बाइक से प्रतिष्ठान पर जा रहे थे। परसा मोड़ से रास्ता खराब होने की वजह से वह बाइक धीरे-धीरे चला रहे थे। तभी मुंह पर गमछा बांधे तीन युवक बाइक से वहां पहुंचे और उन्हें रोककर सिर पर तमंचा सटा दिया। दूसरे ने लैपटाप का बैग छीन लिया जिसमें 87 हजार रुपये व बैंक के तमाम कागजात थे। बदमाशों के जाने के बाद विजयनाथ ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। जिसके बाद एसओ राम अशीष यादव मौके पर पहुंचे और विजय नाथ से घटना के बारे में जानकारी ली।
इससे पहले 17 जून को परशुरामपुर थानाक्षेत्र के नंदनगर चौरी में भी इसी तरह से बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से बदमाशों ने लैपटाप व रुपये लूटा था।