{"_id":"58a88bcb4f1c1b5833d891ba","slug":"attempted-rape-of-innocent-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोध से रेप का प्रयास, पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अबोध से रेप का प्रयास, पकड़ा
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
rape
दुबौलिया क्षेत्र में अबोध के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पट्टीदारी के 20 वर्षीय युवक पर आरोप है कि उसने शुक्रवार को शाम पांच बजे के आसपास करीब ढाई वर्ष की बालिका के साथ यह शर्मनाक हरकत की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि परिवार के लोगों की शिकायत पर रेप का प्रयास व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने युवक को आपत्तिजनक हरकत करते पकड़ा। लोगों ने पहले तो उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई का मामला तूल पकड़ते देख देर रात किसी ने यूपी-100 पर पुलिस को सूचना दे दी। पहले पीसीआर वैन पहुंची और बाद में थाने से फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी चंद्रिका के विरुद्घ आईपीसी की धारा के अलावा पाक्सो के तहत कार्रवाई की।