फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   attack on jila panchayat member

जिला पंचायत सदस्य सहित पांच पर हमला

Wed, 06 Jun 2018 11:55 PM IST
basti
basti Updated Wed, 06 Jun 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
attack on jila panchayat member
मारपीट में घायल लोग। - फोटो : amar ujala
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के बिछिया मिश्र गांव में रास्ते में हो रहे निर्माण को रोकने गए जिला पंचायत सदस्य सहित पांच पर लाठी-वल्लम से हमला कर दिया गया। पांचों घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया। पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ धारदार हथियार से हमले के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

पैकोलिया थाना क्षेत्र के बिछिया मिश्र गांव निवासी सोमई चौधरी पक्की सड़क से सटकर एक दीवार बना रहे थे। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे पर बिछिया मिश्र गांव निवासी तथा जिला पंचायत सदस्य परशुरामपुर राम कुमार पटेल कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचकर रास्ता संकरा हो जाने को लेकर दीवार बनाने से रोकने लगे। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। पटेल का आरोप है कि सोमई चौधरी के पक्ष के लोग लाठी-वल्लम से मुझे (राम कुमार पटेल), केशवराम, राम प्रसाद, अजय कुमार निवासी बिछिया मिश्र तथा गौर थाना के रानीपुर बाबू गांव के लालजी यादव को मारपीट कर घायल कर दिया। ।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर धारदार हथियार से मार कर घायल करने के मामले में सोमई, रामसुख, राम बुझारत तथा अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौर में उपचार के बाद जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। घायलों में केशवराम की हालत गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी । 
विज्ञापन

मारपीट में पांच लोगों पर केस
सोनहा। थाना क्षेत्र के लोढ़वा गांव के अमिलहवा टोले में बुधवार सुबह करीब छह बजे पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। सुनीता ने तहरीर देकर बताया कि मेरी बेटी पूजा को दो लोग मिलकर मारेपीटे हैं।  क्षेत्र के जगदीशपुर उर्फ नौगढ़वा के मीरा चौहान ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोग़ों ने मिलकर मेरी माता रामरती को मारापीटा। प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकान्त मिश्र ने बताया कि आपस में मारपीट की है। दोनों पक्षों की तहरीर पर अमर, जितेंद्र, पूजा, सुनीता चौहान, सुनील सहित पांच के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed