{"_id":"578e6de14f1c1b1d7fc4b8b6","slug":"arrested-accused-of-embezzlement-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ गबन का आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक करोड़ गबन का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
एक करोड के धेखाधरी को मुम्बई पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मुंबई के भिवंडी उपनगर में स्थित एक दवा कंपनी के गोदाम से एक करोड़ 5 लाख रुपये का गबन करके फरार हुआ आरोपी बलराम मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कप्तानगंज पुलिस की मदद से महाराष्ट्र पुलिस ने उसे पैतृक गांव दुबौली से गिरफ्तार कर किया।
मुंबई स्थित नारकोली थाने के इंस्पेक्टर संजय गहले, हवलदार संजय चौहान और कांस्टेबल सत्यवान मोहते सोमवार को यहां पहुंचे। मंगलवार सुबह दुबौली गांव स्थित घर छापा मारकर सो रहे बलराम को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर के अनुसार बलराम के खिलाफ दवा कंपनी के मालिक हादिक अजमेरा ने 19 जून 2016 को धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी कुछ दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। बकौल इंस्पेक्टर यहां से ट्रांजिट रिमांड लेकर बलराम को मुंबई ले जाया जाएगा।