फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   animals thief attacked on villagers

पशु चोरों ने किया हमला, तीन घायल

Fri, 09 Nov 2018 10:57 PM IST
basti
basti Updated Fri, 09 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
animals thief attacked on villagers
पशु चोरों के हमले में घायल लोग। - फोटो : amar ujala
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग स्थित पिपरा बृजलाल गांव में बृहस्पतिवार रात पशु चोरों के हमले में तीन लोग घायल हो गए। सहन पर बंधी भैंस की खोलते समय परिवार ने विरोध जताया था। हो-हल्ला मचाने पर पशु चोर भाग निकले।
विज्ञापन

पिपरा बृजलाल गांव निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे सहन पर बंधी भैंस को चार पांच की संख्या में अज्ञात लोग खोल रहे थे। तभी हमारी मां आहट सुन कर जग गई और गुहार लगाई। जैसे ही हम और भाई रोहित (27) दौड़कर चोरों को पकड़ना चाहे तभी लाठी-डंडे से सिर पर वार कर दोनों भाइयों को घायल कर दिया। आवाज सुन कर पास पड़ोस के लोग दौड़े। तब तक चार-पांच की संख्या में पशु चोर रामजानकी मार्ग के बगल में खड़ी काले रंग की स्कार्पियो पर सवार होकर भागने लगे। जाते-जाते बंदूक से फायर भी किया। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। इस मामले पर थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह का कहना है सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची थी। लेकिन तब तक पशु चोर मौके से भागने में कामयाब हो गए थे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed