फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   advocates boycotted judicial work

विरोध में वकीलों ने नहीं किए अदालती कार्य 

Tue, 24 May 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
advocates boycotted judicial work
अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर एडीएम राकेश कुमार सिंह को दिया ज्ञापन। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। प्रदेश में अधिवक्ताओं पर बढ़ रहे हमले और उत्पीड़न के खिलाफ सोमवार को वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया। गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया।
विज्ञापन


बार कौंसिल के आह्वान पर सोमवार को वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं कर विरोध प्रदर्शन किया। लखनऊ विधानसभा का घेराव में नहीं शामिल हो पाने पर सोमवार को सिविल बार और जनपद बार के पदाधिकारियों ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद सिविल बार के मध्य गेट पर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदेश में दिनोंदिन गिर रही कानून व्यवस्था, अधिवक्ताओं पर हमले, अभद्रता व अराजकता पर विरोध जताकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


मांग की है कि प्रदेश के जिन अधिवक्ताओं की हत्या हुई है उनके आश्रितों को क्षतिपूर्ति, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, परिवार की इच्छा पर शस्त्र का लाइसेंस दिया जाए। इसके अलावा बस्ती के अधिवक्ता जोखन कुमार को मारपीट कर घायल करने वालों की गिरफ्तारी व कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बार अध्यक्ष हरिश्चंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री दया शंकर दुबे, जनपद बार अध्यक्ष जवाहर लाल मिश्रा, महामंत्री रविशरण सिंह, प्रेमचंद मिश्र, दीपक वर्मा, विचित्र मणि उपाध्याय, आजाद सिंह, महेंद्र कुमार ओझा, रणविजय सिंह, रामचंद्र मिश्र, मनीष मिश्र, दिग्विजय सिंह, गौरी शंकर मिश्र, प्रवीण पांडेय, महेंद्र पाठक, शैलेंद्र प्रताप सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, इंद्र प्रभाकर, शरद चतुर्वेदी, रवि प्रताप, कौशलेंद्र पाल, अरविंद चौधरी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed