फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a youth hanged

गृहकलह में युवक ने लगाया फंदा, मौत

Wed, 28 Mar 2018 11:36 PM IST
basti
basti Updated Wed, 28 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
a youth hanged
जगदीश। - फोटो : amar ujala
मानिकचन्द। रुधौली थाना क्षेत्र के मरवटिया आसरे के 35 वर्षीय जगदीश चौधरी पुत्र राम कृपाल गृहकलह से तंग आकर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय जगदीश घर में अकेले थे। 
विज्ञापन

बुधवार सुबह पिता राम कृपाल खेत चले गए थे जबकि पत्नी रेनू तीन बच्चों के साथ मायके सोनबरसा में थी। खेत से वापस घर लौटे पिता ने दरवाजा खटखटाया कोई आवाज नहीं आने पर छत के ऊपर चढ़ गए। अंदर का नजारा देख दंग रह गए। आंगन में निकली सरिया में नायलान रस्सी का फंदा लगाकर बेटे का शव लटका था। राम कृपाल छत से ही शोर मचाने लगे। चीख-पुकार पर पहुंचे गांववाले जगदीश का शव देखकर अवाक रह गए। घटना की जानकारी जगदीश की पत्नी और बहन को फोन से दी गई। पति की मौत पर पहुंची रेनू व तीन बच्चे आठ वर्षीय बेटी लक्ष्मी, 6 साल का बेटा कृष्णा बेहाल हैं। एक बेटा सात माह का कन्हैया भी है। बहनें प्रभावती और दुर्गावती भी पहुंचीं। शव देखते ही सभी का रो-रो कर बुरा हाल था। रुधौली पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


आठ दिन पहले हुआ था पत्नी से झगड़ा 
गांववालों और जगदीश की बहनों ने बताया कि आठ दिन पहले भैया और भाभी में विवाद हुआ था। जगदीश नशे का आदी था। शराब पीकर अक्सर पत्नी और बच्चों को मारता-पीटता रहता था। आएदिन घर में विवाद होता रहता था। इन्हीं कारणों से मां रजनी चौधरी दो वर्ष पहले घर छोड़कर कहीं चली गईं। तब से फिर वापस घर नहीं आई। पत्नी भी अक्सर बच्चों के साथ मायके ही रहती रही। जगदीश के दो बडे़ भाई हैं जो अलग रहते हैं। बड़ा भाई चिंताहरण नासिक में तो मझला भाई पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। जगदीश ने एक माह पहले भी उसी स्थान पर फंदा लगा कर जान देने की कोशिश की थी लेकिन बहन प्रभावती के पहुंचने से जिंदा उतार लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed