{"_id":"5b1c1f624f1c1baa6e8b7136","slug":"a-youth-died-in-miserable-condition00","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
basti
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते घरवाले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सल्टौआ। सोनहा थाना क्षेत्र के कनेथू बुजुर्ग गांव में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कनेथू गांव के अखिलेश पुत्र भीष्म पितामह शुक्रवार शाम घर से दिल्ली जाने के लिए निकले थे। शनिवार दोपहर में गांव के करीब सड़क किनारे गन्ने के खेत के पास लोगों ने लाश देखी। इसकी जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्र पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करने में जुट गए। अखिलेश अपने भाइयों में सबसे छोटा था। हमेशा नशे में धुत रहता था। उसने पांच माह पूर्व रुधौली थाना क्षेत्र के लिपनिया गांव की युवती से प्रेम विवाह किया था। कुछ ही समय बाद दोनों के संबंधों में दरार आ गई और नाराज होकर मायके चली गई। इसको लेकर वह तनाव में रहता था। मां कुसुम, भाई गिरजेश, बृजेश का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही मौत कारण स्पष्ट होगा।