फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a ruck fell inside road

हाईवे पर पलटा मिनी ट्रक, चालक घायल

Sat, 04 Aug 2018 12:10 AM IST
basti
basti Updated Sat, 04 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
a ruck fell inside road
सड़क के किनारे पलटा ट्रक। - फोटो : amar ujala
हर्रैया। कस्बे के फ्लाईओवर के पास अनियंत्रित होकर मिनी ट्रक (डीसीएम) पलट गया। हादसा शुक्रवार सुबह हुआ। घटना में घायल वाहन चालक को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। करीब आधा घंटा एक लेन प्रभावित रही। 
विज्ञापन

दिल्ली से गोभी लादकर मिनी ट्रक (डीसीएम) गोरखपुर मंडी जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे कस्बे के फ्लाईओवर के पहले खड़ा एक ट्रक अचानक सड़क की तरफ मोड़कर आगे बढ़ गया, जिससे मिनी ट्रक चालक हड़बड़ा गया। बेकाबू होने से मिनी ट्रक सड़क पर पलट गया। इस हादसे में खलासी उमेश चौहान (24) मदनपुर थाना खड्डा कुशीनगर ने कूदकर अपनी जान बचाई जबकि चालक छोटेलाल (22)  नेबुआ पिपरा कुशीनगर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद जुटी भीड़ ने पुलिस और एनएचएआई की एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची एंबुलेंस से लोगों ने आपसी मदद कर चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया में भर्ती कराया। वाहन पलटने से कुछ देर तक हाईवे का एक लेन जाम हो गया। बाद में एनएचएआई की टीम ने डीसीएम को किनारे करके जाम हटवाया। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक कपिलमुनि सिंह ने बताया कि घायल को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


फिसलने से गिरी महिला, मौत
महराजगंज। खेत से घास काटकर लौट रही महिला फिसलकर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। पैकोलिया थाना क्षेत्र के खरथुआ गांव की शीला देवी (33) पत्नी कनिकराम शुक्रवार को पशुओं के लिए घास काटने के खेत गई थी। दोपहर करीब 12 बजे वह सिर पर घास लादकर घर वापस आ रही थी। रास्ते में बरसात के पानी से पैर फिसल गया, जिससे घास समेत सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंचे परिवारवालों ने आनन-फानन हर्रैया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां कुछ ही देर में शीला देवी ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। पति कनिकराम दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। घर पर बुजुर्ग ससुर और छह वर्षीय बेटे मंटू के साथ रहकर सारा कार्य करती थी। ससुर राम कुमार ने बताया कि सिर में गम्भीर चोट होने के कारण शीला की मौत हुई। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति कनिकराम के आने के बाद अंत्येष्टि की जाएगी। मायके के लोग खरथुआ पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed