फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a constable died inaccident

खड़े ट्रक से सिपाही की बाइक भिड़ी, मौत

Sat, 19 May 2018 11:50 PM IST
basti
basti Updated Sat, 19 May 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
a constable died inaccident
राम भजन फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
रुधौली। कस्बे से सटे सेखुई तिराहे के पास शुक्रवार की देर रात कांस्टेबल की बाइक बालू लदे ट्रक में पीछे से टकरा गई। गंभीर घायल सिपाही को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र के जिंदापुर गांव निवासी कांस्टेबल राम भजन भाष्कर (53) रुधौली थाने में तैनात थे। शुक्रवार की शाम राम भजन किसी कार्य के लिए बाइक से रुधौली से बस्ती शहर की ओर गए थे। वहां से लौटने में रात करीब सवा 10 बज गया था। अभी वह रुधौली हाईवे स्थित सेखुई तिराहे के पास पहुंचे ही थे कि बालू लदे ट्रक में उनकी बाइक टकरा गई। उनके गंभीर रूप से घायल होने की सूचना किसी ने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष केडी सिंह और अन्य सिपाही मौके पर पहुंचे और रामभजन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

हेलमेट होता तो शायद बच जाती जान 
सिपाही रामभजन को सर्वाधिक चोट सिर में लगी है। इसके अलावा शरीर के कुछ अन्य हिस्सों पर भी चोट लगी लेकिन वह उतनी गंभीर नहीं थी। लोगों का कहना था कि यदि राम भजन हेलमेट पहने होते तो सिर में इतनी गंभीर चोट नहीं लगती। शायद रामभजन की जान भी बच सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की शादी की ख्वाहिश अधूरी रह गई 
रुधौली थाने पर बातचीत के दौरान रामभजन के साथ के अन्य सिपाहियों ने बताया कि राम भजन के दो बेटे मनीष, पंकज और दो बेटियां सहित कुल चार बच्चे हैं। दोनों बेटे अभी स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं जबकि दोनों बेटियां पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं। बताया कि राम भजन अब अपने बच्चों की शादी करने का प्रयास कर रहे थे। अभी 15 दिन पहले उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी के लिए लड़का भी देखा था लेकिन रिश्ता उनकी समझ में नहीं आया।  

शोक सभा आयोजित 
घटना और तमाम कानूनी प्रक्रियाओं के बाद शनिवार को थाना समाधान दिवस समाप्त होने के बाद थानाध्यक्ष केडी सिंह और प्रभारी एसडीएम रमेश कुमार की अध्यक्षता में सभी एसआई, सिपाहियों और लेखपालों ने शोक सभा कर हादसे में मृत साथी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed