फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A car collided with Neil Cow, the one lost

नील गाय से टकराकर कार पलटी, एक की जान गई

Tue, 09 Apr 2019 12:30 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 09 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
A car collided with Neil Cow, the one lost
नील गाय से टकराकर कार पलटी, एक की जान गई - फोटो : अमर उजाला
वाल्टरगंज (बस्ती)। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित सोनहा थाना क्षेत्र के मधवापुर पेट्रोल पंप के समीप कार सड़क पार कर रहे नील गाय से टकरा कर पलट गई। इससे कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


 घटना रविवार को आधी रात के बाद हुई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौवा पहुंचाया। जहां से हादसे में घायल 30 वर्षीय  कपिल गोड़ निवासी ट्रांसपोर्ट लखनऊ तथा रत्नाकर दुबे निवासी बनकटा थाना लालगंज व 28 वर्षीय अनिल गिरी पुत्र राज गिरी पता अज्ञात को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  यहां पहुंचने पर अनिल गिरी की मौत हो गई जबकि कपिल तथा रत्नाकर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि सूचना पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया था तथा क्षतिग्रस्त कार को सड़क के किनारे करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed