फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a boy sank inmanorama river

नदी में डूबने से बालक की मौत

Sat, 08 Sep 2018 11:59 PM IST
basti
basti Updated Sat, 08 Sep 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
a boy sank inmanorama river
शिवा की मौत के बाद विलाप करते घरवाले। - फोटो : amar ujala
कप्तानगंज। क्षेत्र के मेढौवा गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार के पांच वर्षीय बालक शिवा की शनिवार को नदी में डूबने से मौत हो गई। शिवा अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते नदी के पास पहुंच गया था। 
विज्ञापन

 मेढौआ गांव के दक्षिणी तरफ मनोरमा नदी बहती है। नदी में वैसे तो कम पानी रहता था लेकिन इन दिनों बाढ़ की स्थिति है। शनिवार दोपहर शिवा करीब तीन बजे कुछ अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते नदी के किनारे पहुंच गया। यहां नदी में नीचे उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। नदी की धारा तेज होने से बह गया। साथ गए बच्चों ने गांव में जानकारी दी।  गांववाले घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बच्चे को ढूंढने का काफी प्रयास किए। यहां तक कि बच्चे को घुरहू घाट तक ढूंढते रह गए लेकिन बह कर लगभग 700 मीटर दूर नगवा घाट पर जलकुंभी के बीच फंसा मिला। घटना के करीब दो घंटे के बाद मिलने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे का पिता दुबई रहकर काम करता है। माता अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवा को पुकारती और बेहोश हो जाती। दूसरा बेटा तीन वर्षीय अरविन्द है। जबकि शिवा बड़ा बेटा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed