{"_id":"5cc9ed42bdec2207177149d0","slug":"91556737346-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर के चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर की चपेट से किसान की मौत
मड़ाई के दौरान परशुरामपुर के चौरी बाजार में हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के चौरी बाजार में मंगलवार देर रात गेहूं की मड़ाई कर रहा किसान ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल को परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए। उपचार के बाद घर ले आए लेकिन रात में अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे बुधवार भोर में मौत हो गई।
चौरी बाजार निवासी मंगल जायसवाल (45) पुत्र केदार मंगलवार रात 10 बजे गेहूं की मड़ाई कर रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर की स्पीड तेज करने लगे लेकिन अचानक गियर लग गया, जिससे ट्रैक्टर उनके ऊपर चढ़ गया। हादसे में गंभीर घायल मंगल को आनन-फानन परिजन बस्ती के निजी अस्पताल ले गए। घरवाले इलाज के बाद हालत में सुधार देखकर वहां से रात में ही घर ले आए। बुुधवार भोर करीब तीन बजे मंगल के शरीर में तेज दर्द होने लगा। परिवार के लोग फिर अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते कि उन्होंने दम तोड़ दिया। गांव में मातम का माहौल है।