{"_id":"5c7acdb4bdec22736c04dd7b","slug":"91551551924-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
परशुरामपुर। थाने की पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें बरामद की गईं। तीनों ने शहर के किसान पीजी कॉलेज के सामने से बाइक चोरी किए जाने की बात स्वीकार की।
थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घघौवा के पास से कुछ संदिग्ध लोगों को गुजरने की सूचना पर चौकी इंचार्ज विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने फ्लाईओवर के पास वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान बिना नंबर की एक बाइक पर सवार तीन युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में युवकों की पहचान शिवम मिश्रा निवासी बनकटवा थाना नगर बाजार, अमित तिवारी व प्रशांत तिवारी निवासी लक्ष्मणपुर कप्तानगंज के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार तीनों ने नवंबर 2018 में किसान डिग्री कॉलेज बस्ती में आयोजित भाजपा की रैली से बाइक चोरी किए जाने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर लक्ष्मणपुर निवासी एक युवक के घर से दूसरी बाइक बरामद की गई।