फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   धोखे से बैनामा,हड़पा बांड एफडी

धोखे से बैनामा,हड़पा बांड एफडी

Mon, 14 Jan 2019 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
धोखे से बैनामा,हड़पा बांड एफडी
धोखे से बैनामा, हड़पा बांड, एफडी
विज्ञापन

लेखपाल कानूनगो, सेक्रेट्री सहित 10 नामजद
दिल्ली व पंजाब की फर्म के संचालक भी मुकदमे में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। दिल्ली एवं पंजाब की फर्म के प्रबंधन ने यहां के व्यापारी का फिक्स डिपॉजिट व बांड हड़पने एवं फर्जी बैनामा कराने के अलग-अलग दो मामलों में पुलिस ने 10 आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें जाली अभिलेख के सहारे जमीन बैनामा कराने का प्रकरण शामिल है, जिसमें ग्राम विकास अधिकारी, हलका लेखपाल एवं कानूनगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाली थाने के कटरा बाईपास डमरुआ रोड निवासी योगेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली व पंजाब की फर्म के संचालक व निदेशक उनकी फिक्स डिपॉजिट सर्टिफिकेट व बांड लेकर हड़प लिए। इसमें नई दिल्ली के राजेन्द्र पैलेस हेमकुंड हाउस निवासी रविन्द्र सिंह, पंजाब अमृतसर के चौधरी काम्पलेक्स हाउस मार्केट निवासी डायरेक्टर कमलजीत सिंह, नई दिल्ली किम फ्यूचर सर्विस लिमिटेड नई दिल्ली निवासी कंचन कुमार दत्ता, सरिता बिहार निकट मेट्रो स्टेशन निवासी संजीव सिकधर व पंजाब अमृतसर के आजाद नगर गली नंबर तीन निवासी जगमोहन सिंह व कुछ अन्य अज्ञात लोगों पर आरोप है। प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर एसआई विनोद कुमार यादव को तफ्तीश सौंपी गई है। एक अन्य मामले में सोनहा थाने में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखे से बैनामा कराने को लेकर सगरा निवासी इन्द्रावती ने तहरीर दी। गांव के रामसूरत, भानमती के साथ मिलकर तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी, हलका लेखपाल सुदामा पांडेय व भानपुर तहसील के कानूनगो रामकमल ने जालसाजी करके उनकी जमीन बैनामा करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed