{"_id":"5ba93639867a557f6f60d44c","slug":"91537816121-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो.. आश्रम स्कैंडल:पीड़िताओं ने दिया धरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो.. आश्रम स्कैंडल:पीड़िताओं ने दिया धरना
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो..
आश्रम स्कैंडल : पीड़िताओं ने दिया धरना
कथित बाबा सच्चिदानंद की गिरफ्तारी की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। बहुचर्चित संत कुुटीर आश्रम सेक्स स्कैंडल के अभियुक्त कथित बाबा सच्चिदानंद की गिरफ्तारी न होने को लेकर पीड़िताओं ने सोमवार को फिर आंदोलन पर उतर आईं। कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठीं तीनों पीड़िताओं ने गिरफ्तारी की मांग की है। उनका आरोप है कि कोतवाली पुलिस कानूनी पैंतरे इस्तेमाल करके मुख्य आरोपी को अभयदान दे चुकी है। इसीलिए उसके विभिन्न ठिकानों पर मौजूदगी की जानकारी होने के बावजूद उसे गिरफ्तार करने में पुलिस ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
शहर के पश्चिमी छोर से सटकर निकले फोरलेन के किनारे स्थित संत कुटीर आश्रम में संत समागम के बहाने लड़कियों को बुलाकर उनसे यौन शोषण करने का मामला करीब 10 महीने पहले सुर्खियों में आया था। कोतवाली में कथित बाबा सच्चिदानंद व उसके सहयोगियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन मुख्य आरोपी पकड़ में नहीं आया। हालांकि, कानूनी तौर पर पुलिस ने कुर्की आदि प्रक्रिया पूरी करके अपनी गर्दन बचा ली है लेकिन पीड़िताओं के अनुसार बाबा के कानून के शिकंजे में आए बिना उन्हें न्याय नहीं मिल सकता।