{"_id":"593be1854f1c1b98718b456d","slug":"91497096581-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में झुलसा मिला किशोरी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में झुलसा मिला किशोरी का शव
Updated Sat, 10 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनहा। थाना क्षेत्र के नकथर गांव के मुबारक अली की 14 वर्षीय बेटी नाज खातून का शव पुलिस ने शनिवार को बरामद किया। किशोरी का शव झुलसा हुआ था। प्रथम दृष्टया पुलिस ने इसे खुदकुशी का मामला करार दिया है। परिवार के लोगों के मुुताबिक नाज मंदबुद्धि थी और दो माह पूर्व भी उसने ऐसी ही हरकत की थी, मगर तब उसे बचा लिया गया था।
पुलिस के अनुसार मृतका की मां मोबिना खातून ने बताया है कि नाज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार को वह मायके गई थी और उसका बेटा घर से नमाज पढ़ने चला गया इसी बीच नाज ने खुद को मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने बताया कि नाज की मौत का कारण क्या है? यह तो विवेचना का विषय है, मगर उसने खुद पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी।