{"_id":"5c8d45f9bdec22142a71f77d","slug":"81552762361-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के चपेट से बाइक सवार गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक के चपेट से बाइक सवार गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
ट्रक की चपेट से बाइक सवार गंभीर घायल
कप्तानगंज हाईवे के फ्लाईओवर के पास दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। बस्ती की तरफ जा रहे बाइक चालक को पीछे से पहुंचे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल युवक को लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया। लोगों के दौड़ते ही ट्रक चालक भाग निकला।
दुर्घटना शनिवार दोपहर के करीब हुई। फोरलेन पर कप्तानगंज कस्बे के फ्लाईओवर के पास बाइक चालक आयुष (24) पुत्र कमलेश निवासी राजजोत कप्तानगंज पहुंचा था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर लग गई। गंभीर रूप से घायल होकर बाइक समेत गिर गया। मदद में दौड़े लोगों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। जहां इलाज चल रहा है।
खड़े ट्रक में भिड़ा ट्रेलर, चालक घायल
बस्ती-टांडा मार्ग पर शुक्रवार रात दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कलवारी। थाना क्षेत्र के बस्ती-टांडा मार्ग पर शुक्रवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में मोरंग लदा ट्रेलर पीछे से टकरा गया। दुर्घटना में ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। टांडा मार्ग स्थित कलवारी मुस्तहकम गांव के पास चालक ने सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टांडा की तरफ से मोरंग लादकर आ रहा ट्रेलर ट्रक में पीछे से भिड़ गया। गांव के लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक उसमें फंसा रहा। किसी की सूचना पर पहुंचे वाहन मालिक ने लोगों की सहयोग से उसे बाहर निकाला और निजी साधन से इलाज के लिए बस्ती शहर ले गए।
विज्ञापन
वाहन की चपेट से घायल ट्रक चालक की मौत
पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला था ट्रक चालक
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/हर्रैया। कस्बे से सटे फोरलेन पर अज्ञात वाहन की चपेट से एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत बिगड़ती देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान पंजाब के रहने वाले ट्रक चालक की मौत हो गई।
पंजाब के गुरुदासपुर जिले के कालानबार थाना क्षेत्र के रोहसा गांव के 30 वर्षीय सुखविंदर सिंह पुत्र प्यार सिंह ट्रक लेकर पंजाब से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। शनिवार को कस्बे में फोरलेन फ्लाईओवर के पास स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के सामने ट्रक को रोककर टायर में फंसी गिट्टी निकालने लगे। तभी अचानक पीछे से पहुंचे किसी तेज रफ्तार वाहन ने चपेट मेेें ले लिया। इससे सुखविंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की जब घायल पर नजर पड़ी तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सीएचसी में भर्ती करा दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तबीयत बिगड़ती देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज शुरू होते ही सुखविंदर ने दम तोड़ दिया। पास में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने मृतक ट्रक चालक के परिवार वालों को जानकारी दे दी है।