फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 27 Jan 2019 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

- गौर थाने के बरडाड़ गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। थाना क्षेत्र के बरडाड़ के तेनुई गांव के निकट बाग में रविवार दोपहर 22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सिरसा के पेड़ में दुपट्टे से फंदा बनाकर झूल रही लाश को गांव वालों ने देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

बरडाड़ गांव के सुमेसर की बेटी रंजू (22) रविवार दोपहर में बिना कुछ बताए घर से बाहर निकली। लोगों ने गांव के पूरब जाते देखा। जिसके बाद वह बाग में सिरसा पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। किसी की नजर फंदे से झूल रही लाश पर पड़ी तो भारी संख्या में लोग जुटने लगे। परिवार वालों को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने गौर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सुमेसर ने बताया कि दो वर्ष पहले उसकी शादी गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र के धारीघाट में की गई थी। तीन-चार माह से मायके में रह रही थी। अचानक इस तरह की घटना ने सबको झकझोर दिया है। घर वालों को भी समझ में नहीं आ रहा की बेटी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गौर राम समुझ प्रभाकर ने बताया कि मायके और ससुराल पक्ष के लोग पहुंचे लेकिन अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed