फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ट्रक के चपेट से एक की मौत, दूसरा गंभीर

ट्रक के चपेट से एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 02 Dec 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रक के चपेट से एक की मौत, दूसरा गंभीर
ट्रक की चपेट से एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

हाईवे पार कर रहे थे दोनों सफाईकर्मी
विक्रमजोत ब्लॉक के सामने हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को दो सफाई कर्मचारी ट्रक की चपेट में आ गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे को अयोध्या जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
दुर्घटना विक्रमजोत ब्लॉक मुख्यालय के सामने शनिवार शाम करीब चार बजे हुई। ब्लॉक पर तैनात सफाई कर्मचारी नवमी प्रसाद पुत्र हीरा निवासी जमोंआ थाना मुंडेरवा और उनके साथ संजय पुत्र पुन्नवासी बनगवां थाना लालगंज ब्लॉक से निकल कर सड़क पार कुछ कार्य के लिए निकले थे। वनवे हुई सड़क पर अचानक फैजाबाद की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक पहुंच गया, जिसकी चपेट में दोनों सफाई कर्मचारी आ गए। स्थानीय लोगों व ब्लॉक कर्मचारियों की मदद से एनएचएआई के एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने नवमी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर घायल संजय को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को छावनी पुलिस ने पकड़ लिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ट्रक चालक पर विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


ट्रक में घुसी स्कार्पियो चालक सहित तीन घायल
घायलों में अरविंद पैलेस के मालिक भी शामिल
हर्रैया थाना क्षेत्र के खैरी गांव के पास हाईवे पर हादसा
पूर्व मंत्री राजकिशोर ने एंबुलेंस से भेजा अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में घुस गई। चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसमें अरविंद पैलेस के मालिक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी अरविंद सिंह पठखापुर में अरविंद पैलेस चलाते हैं। शनिवार को अपनी स्कार्पियो से किसी काम से बस्ती गए थे। वापसी में दोपहर करीब 2:30 बजे हाईवे स्थित खैरी गांव के पास आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक ले लिया। ट्रक चालक के ब्रेक लेते ही तेज रफ्तार स्कार्पियो को चालक नियंत्रित नहीं कर सका, जिससे वह ट्रक में घुस गई। दुर्घटना में अरविंद सिंह (50) व सुरक्षाकर्मी बच्चा सिंह (45), हरिश्चंद्र (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के वक्त उधर से कहीं जा रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह मदद में पहुंच गए। घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। राहगीरों की सूचना के कुछ ही देर बाद ही हर्रैया थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़कर भाग गया। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक कपिलमुनि सिंह ने बताया घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

आमने-सामने बाइक टकराईं, एक गंभीर
बस्ती-कलवारी मार्ग के पालनगर चौराहे पर हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। क्षेत्र के बस्ती-कलवारी मार्ग स्थित पाल नगर चौराहे पर शनिवार को दो की बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में एक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया है।
दुर्घटना सुबह पौने नौ बजे तेज रफ्तार के चलते हुई। नीरज पुत्र ईश्वर चन्द्र निवासी खुसरू खुर्द भिटवा थाना दुधारा संतकबीर नगर बाइक से कलवारी की ओर से बस्ती की तरफ जा रहे थे। अभी नगर थाना क्षेत्र के पाल नगर चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि बस्ती की तरफ से कलवारी की ओर जा रहे बाइक चालक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के मुताबिक हेलमेट लगाया होता तो इतनी गंभीर चोट नहीं लगती। हालात देखकर लोगों ने डॉयल 100 पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पहुंची पुुलिस टीम ने नीरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवटिया में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। घायल के परिवार वालों को भी सूचना दी गई। दूसरा बाइक चालक हादसे के बाद भाग निकला।


अलग-अलग हादसों में छात्रा समेत दो घायल
विक्रमजोत/वाल्टरगंज। दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक छात्रा और डीसीएम चालक घायल हुआ है। दोनों को आपसी सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज चल रहा है। विक्रमजोत प्रतिनिधि के मुताबिक छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत टूटीभीटी मार्ग पर शनिवार शाम करी चार बजे विद्यालय से लौट रही छात्रा बाइक की ठोकर से घायल हो गई। छात्रा की पहचान दीपा (10) पुत्री राजकुमार निवासी कलानी कला के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया जहां से जिला चिकित्सालय अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद बाइक चालक भाग निकला। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित ओशापुर चौराहे के पास शनिवार सुबह डीसीएम और ट्रक टकरा गई। हादसा ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। इससे पीछे आ रहा डीसीएम चालक नियंत्रण नहीं कर सका। हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed