फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   डीसीएम से रौंद गई महिला, लखनऊ से पहले मौत

डीसीएम से रौंद गई महिला, लखनऊ से पहले मौत

Thu, 29 Nov 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
डीसीएम से रौंद गई महिला, लखनऊ से पहले मौत
डीसीएम की चपेट में आई महिला, लखनऊ से पहले मौत
विज्ञापन

बैंक से लौट रही थीं मल्हनी निवासी रमपता
छावनी फोरलेन पर खत्म सराय के पास दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के खतमसराय की मस्जिद के पास विक्रमजोत से लौट रही एक महिला डीसीएम से कुचल गई। गंभीर हाल में लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मल्हनी निवासी 55 वर्षी रमपता पत्नी स्वर्गीय तिलकराम एसबीआई की शाखा (चपलिांव) विक्रमजोत से भुगतान लेकर शाम करीब चार बजे घर लौट रहीं थीं। अभी खतमसराय के पास फोरलेन पार कर गांव की ओर मुड़ने वाली ही थीं कि तभी अयोध्या की ओर से पहुंची तेज गति डीसीएम की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद डीसीएम लेकर चालक भाग निकला। आसपास के लोगों ने महिला को तुरंत सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया और घरवालों को दुर्घटना की जानकारी दी गई। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। वहां पर भी हालत में सुधार न होते देखकर डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। आनन-फानन परिवार के लोग लखनऊ लेकर जाने लगे मगर महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार शाही ने बताया कि परिवार के संदीप गुप्त पुत्र दिनेश निवासी मल्हनी की तहरीर पर डीसीएम चालक यूपी 78 बीएन 6572 के खिलाफ धारा 279, 304 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन


बेकाबू होकर पलटा ट्रक, दबने से एक की मौत
छावनी कस्बे के पास खेसुआ में बुधवार भोर हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी कस्बे से सटे खेसुआ के समीप फोरलेन स्थित नहर पुल के पास बेकाबू ट्रक पलट गया। इसके नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। बस्ती की ओर से लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रक (यूपी 21 बीएन 1844) पर चीनी मिल का बगास (चूरा) लदा था। सुबह अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। पलटते समय एक व्यक्ति चपेट में आकर दब गया। इसकी पहचान 55 वर्षीय कुमारे निवासी पूरे हिंदू थाना छावनी जिला बस्ती के रूप में हुई। पलटे ट्रक को आसपास के बड़ी संख्या में लोग देखने पहुंचे लेकिन किसी को अनुमान नहीं था कि इसके नीचे भी कोई हो सकता है। ट्रक को बाहर निकालने के दौरान क्रेन ने ऊपर उठाया तो हाथ दिखाई दिया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार शाही और एसआई राजाराम ने दबे हुए व्यक्ति को वाहन के नीचे से निकलवा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पहचान हो जाने के कारण हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेकाबू कार डीसीएम और ट्रक से टकराई, चार घायल
बस्ती। गोरखपुर की तरफ जा रही कार पुरानी बस्ती थाने के परसाजाफर चौराहे के पास पीछे से डीसीएम में टकराकर ट्रक में जा भिड़ी। गनीमत रही कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। कुशीनगर जिले के कोतवाली पडरौना के संजय गुप्ता (49) मंगलवार को बस्ती से कार से लौट रहे थे। उनकी पत्नी सुमन गुप्ता (46), बेटी सपना (16) भी सवार थीं। गाड़ी पडरौना निवासी अतुल निगम चला रहे थे। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed