फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   71 acres of wheat crop burned

आग से 71 बीघा गेहूं की फसल जली 

Mon, 11 Apr 2016 11:58 PM IST
basti
basti Updated Mon, 11 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
 71 acres of wheat crop  burned
सोनहा थाना क्षेत्र के बढ़या कला गांव में दोपहर 12 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में चार घर और टेंट दुकान में रखा सामान जल गया - फोटो : अमर उजाला
बस्ती जिले में आग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को विभिन्न कारणों पैकोलिया, परशुरामपुर,  दुबौलिया, सोनहा, कुदरहा और वाल्टरगंज क्षेत्र में हुई आगलगी में 71 बीघा गेहूं की फसल और 13 घर जल गए। भानपुर के चिरईबुजुर्ग में फल जलती देख महिलाएं रो पड़ीं। 
विज्ञापन


 पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के तीन गांवों में सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे आग लगने से 12 से अधिक लोगों की गेहूं की फसल जल गई। महादेवा गांव के शिव कुमार, महादेव यादव, शोभनाथ, झिनकान, राम पदारथ, राम नेवाज, सज्जन व मज्जन  तथा मुइली गांव के ढुनमुन व नेबूलाल के अलावा सिरकोहिया गांव के भुलई यादव , सुमेसर यादव की करीब बीस बीघा गेहूं की फसल जली गई। एसओ सलीमुजफ्फर खां की सूचना पर हल्का लेखपाल परमात्मा प्रसाद श्रीवास्तव ने घटनास्थल का   मुआयना किया। 
विज्ञापन


परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के पियरी पोखर गांव आग से रामकुमार, प्रदीप, जुगुन, शिवकुमार की झोपड़ियां जल गईं। वहीं बनकटवा गांव में भागवत प्रसाद के घर में लगी आग में पांच हजार नकदी और सामान जल गया। पड़ोसी कमलेश तिवारी की झोपड़ी भी जल गई। जबकि नागपुर कुंवर में दोपहर डेढ़ बजे लगी आग से  रामदीन की झोपड़ी जल गई। इसके अलावा बुधई का तीन बीघा, सकठू का दो बीघा, राधे कृष्ण का पांच बीघा गेहूं जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनहा थाना क्षेत्र के बढ़या कला गांव में दोपहर 12 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में चार घर और टेंट दुकान में रखा सामान जल गया। खेतों की तरफ बढ़ चुकी आग से बढ़या कला गांव के तीन बीघा गेहूं और दो बीघा गन्ना जला है। वहीं बगल के गांव कन्थुई में आग से 10 बीघा गेहूं जल गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची  फायर विभाग की गाड़ी ने आग पर किसी तरह से काबू पाया।  

 

सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार शाम सवा पांच बजे के करीब वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पोखर भिटवा और बेलहसा गांव में खेत में भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गई। इससे घिराऊ, सियाराम, मेवालाल और बेलहसा के सियाराम मौर्य, अब्दुल रहीम, रामसूरत के खेत में खड़ी तकरीबन 20 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया।


 

 

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिरईबुजुर्ग के सिवान में अज्ञात कारणों से लगी आग से राकेश यादव की छह बीघा गेहूं की फसल जल गई। आंखों के सामने ही फसल जलता देखकर घर की महिलाएं फफक कर रो पड़ी। जबकि रीमा खेत में ही बेहोश हो गई। डंठल से फैली आग को बुझाने में लोगों और दमकल टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार जोगहटा गांव में बंसराजी पत्नी रामनरेश का घर आग लगने से जलकर राख हो गया। इसके अलावा कस्बे में अब्दुल रज्जाक का छप्पर का घर और सुबराती का मुर्गी फार्म भी जल गया। कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार पिपरपाती गांव से पूरब 11 हजार वोल्ट की लाइन में स्पार्किंग होने से बांस की खूूंटी जलने लगी। इससे गांव में हड़कंप मच गया। इसे लोगों ने किसी तरह काबू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed