फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बचने के लिए ट्रैक्टर से कूदा, दूसरे वाहन ने रौंदा, मौत

बचने के लिए ट्रैक्टर से कूदा, दूसरे वाहन ने रौंदा, मौत

Tue, 19 Mar 2019 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
बचने के लिए ट्रैक्टर से कूदा, दूसरे वाहन ने रौंदा, मौत
बचने के लिए ट्रैक्टर से कूदा, दूसरे वाहन की चपेट से मौत
विज्ञापन

हाईवे पर लोलपुर गांव के पास हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के खतमसराय का युवक बालू लाद कर लौट रहा था। र्हाइवे पर गोंडा के लोलपुर गांव के सामने ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से कूद गया लेकिन पीछे से पहुंचे किसी वाहन से कुचल गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

20 वर्षीय नितिन कुमार यादव पुत्र बाबूराम यादव ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर सीतारामपुर स्थित बालू खदान से बालू लादकर घर लौट रहा था। अभी लोलपुर का फ्लाईओवर पार कर रहा था कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गया। नितिन खुद को बचाने के लिए ट्रैक्टर से कूदा मगर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर कुचल गया। आसपास के लोग दौड़े। परिवार को सूचना दी गई। परिवार के लोग श्रीराम अस्पताल अयोध्या ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव लेकर लोग घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। तीन भाइयों में सबसे बड़ा नितिन 12वीं उत्तीर्ण कर खेती किसानी करने लगा। ट्रैक्टर से जुताई व ढुलाई का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। अकेले कमाऊ पूत की मौत से परिवार पर कहर ढा गया। सूचना मिलते ही क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों का उसके घर जमावड़ा लग गया। पंचनामा भर कर शव का सरयू नदी के किनारे दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed