फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   नीलगाय बचाने में पिकअप पलटी, दो की मौत

नीलगाय बचाने में पिकअप पलटी, दो की मौत

Thu, 03 Jan 2019 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
नीलगाय बचाने में पिकअप पलटी, दो की मौत
फोटो
विज्ञापन


नीलगाय बचाने में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत
डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंची पिकअप को बस ने मारी टक्कर
लखनऊ सामान पहुंचाकर लौट रहे थे संजीव और सोनू राजभर
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाने के दुबखरा के पास नीलगाय से बचने के चक्कर में डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंची पिकअप को तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कितना भीषण था, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिकअप की बॉडी काटकर दोनों के शव निकाले गए।

देवरिया के खीरी थाना लार निवासी संजीव कन्नौजिया (24) बुधवार को पिकअप पर कुछ सामान लादकर लखनऊ गए थे। उनके साथ गयागीर निवासी सोनू राजभर (23) भी थे। रात करीब एक बजे दोनों देवरिया लौट रहे थे। नगर थाने के दुबखरा के पास रोड पर अचानक नील गाय आ गई। उसे बचाने में अनियंत्रित हुई पिकअप डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में चली गई। तभी लखनऊ की तरफ जा रही अवध डिपो की बस ने पिकअप में टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नगर राम अशीष यादव व फुटहिया चौकी प्रभारी अशोक कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में कटर से पिकअप की बॉडी काटकर दोनों के शव बाहर निकाले गए। जेब से मिली डायरी में लिखे नंबर पर उनके परिवार वालों को सूचना दी गई। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed