{"_id":"5bba3871867a5514ae14b956","slug":"61538930801-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंए में गिरकर मौत,पॉकेट में देसी शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंए में गिरकर मौत,पॉकेट में देसी शराब
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। मुंडेरवा क्षेत्र के कुर्थिया गांव के एक कुंए में गिरकर 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। कुंए में गिरने पर तेज आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े, लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार बेल्ट में एक देसी शराब की शीशी और एक डिस्पोजल गिलास बरामद किया गया है। इसी क्षेत्र के पकरी चंदा निवासी राजमंगल (24) की शादी करीब चार वर्ष पहले परसा हज्जाम में शशिकला से हुई थी। किसी बात पर कुछ महीनों से शशिकला मायके में रहने लगी थी। जिसे लेकर राजमंगल काफी परेशान रहता था। मजदूरी करके पेट पाल रहा युवक शनिवार को मजदूरी के लिए निकला। रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार लोग फोन करने लगे, लेकिन मोबाइल बंद था। थानाध्यक्ष कन्हई प्रसाद के अनुसार देर रात सूचना मिली कि एक शख्स कुर्थिया गांव में कुंए में गिर गया है। उसकी पहचान राजमंगल के रूप में हुई।
पेड़ से गिरे युवक की मौत
लालगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत बारीघाट के बड़का पुरवा का युवक दोपहर में पेड़ से गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक 25 वर्षीय गुड्डू उर्फ काशीराम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। गोरखपुर जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के बारीघाट के बड़का पुरवा निवासी 25 वर्षीय गुड्डू उर्फ काशीराम पुत्र रामसुरेश रविवार की शाम तीन बजे के लगभग अपने ही दूसरे पुरवे पर किसी ठेकेदार का महुआ पेड़ काटने गए थे। पेड़ पर चढ़ कर वे टहनी काट रहे थे कि अचानक चूक हो जाने के कारण वह पेड़ से नीचे गिर गए।