{"_id":"59611b414f1c1bb5568b480f","slug":"61499536193-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े अवैध शराब के तीन धंधेबाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े अवैध शराब के तीन धंधेबाज
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब के तीन धंधेबाज पकड़े
बस्ती।
परशुरामपुर पुलिस ने गौशाला चौराहे से 21 केन बीयर और नामचीन कंपनी की शराब का 15 अद्धा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गौशाला चौराहे पर अंडा आदि की दुकान की आड़ में कुछ लोग अवैध शराब का धंधा करते हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने इस स्थान पर छापा मारा। यहां दुकान पर शराब पिलाने का कार्य चल रहा था। पुलिस ने यहां सलेमपुर कुंवर गांव निवासी राम नरायन जायसवाल और भारत कुमार जायसवाल के अलावा बनगंवा खास निवासी रिंकू गुप्ता को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने अवैध शराब बरामद किया है। इसके अलावा परशुरामपुर पुलिस ने किशनपुर गांव निवासी सुड्डू अली और सनोज कुमार को 20-20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में हर्रैया पुलिस ने छावनी थाना क्षेत्र निवासी ओम प्रकाश को 40 लीटर कच्ची के साथ दबोचा है। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है।
चोरी के माल के साथ दो गिरफ्तार
साऊंघाट। हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान दो चोर पुरानी बस्ती पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन्होंने चार जुलाई को टोल प्लाजा के पास हुई चोरी में संलिप्तता स्वीकारी है। नकदी समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर करीब 12:15 बजे हड़िया फ्लाईओवर के पास पुरानी बस्ती पुलिस ने दोनों को पकड़ा। मुखबिर की सूचना के आधार पर एसआई गणेश कुमार ने सिपाही अजय सिंह और राम सिंह के साथ हाईवे पर पहुंचकर तलाशी शुरू कर दी। आरोपी युवक पिकअप से गोरखपुर से बस्ती की ओर आ रहे थे। पुलिस ने पिकअप रोक ली। तलाशी के दौरान आरोपी रमजान अली (20) ग्राम कायमजोत थाना उतरौला बलरामपुर तथा उसी गांव के अंसार अली (24) को भी हिरासत में ले लिया। दोनों के पास से लूट का सामान, 5330 रुपये, एक बैग, चोरी की एक आईडी भी बरामद हुई है। आरोपियों ने चोरी का माल होने की बात स्वीकारी। उनका वाहन सीज कर दिया। दोनों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।
ईंट भट्ठों पर आबकारी का छापा
बस्ती।
ईंट भट्ठों पर कच्ची शराब निर्माण और बिक्री को लेकर आबकारी टीम ने शनिवार को लालगंज थाना क्षेत्र के आधा दर्जन स्थानों पर छापा मारा। यहां टीम के हत्थे दो लोग चढ़े। इनके पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई जबकि 80 किलो लहन टीम ने मौके पर नष्ट कर दिया।
आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक अजय सिंह और मनोज तिवारी मय दलबल कुम्हियां, भुवनी, बेलराई, जिभियांव और पिपरपाती स्थित भट्ठों पर छापा मारा। टीम ने मुनी और कोमल को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा। ये दोनों आरोपी झारखंड प्रदेश के प्रवासी मजदूर बताए गए हैं। टीम ने इनके खिलाफ लालगंज थाने में आबकारी अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया है।