फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   6 injured in rampage

रास्ते के विवाद में मारपीट, छह लोग घायल

Wed, 18 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
6 injured in rampage
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
सल्टौआ। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के भरौली बाबू गांव में रास्ते के विवाद में जमकर मारपीट हुई। इस संघर्ष में महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


भरौली बाबू गांव के कुछ लोगों की खाली पड़ी जमीन में आम रास्ता बन गया था। लंबे समय से लोग उसमें से होकर आते-जाते रहे। मगर जब गांव के लोग अपनी जमीन कब्जा करने लगे तो रास्ते की समस्या खड़ी हो गई। इसे लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट में मालती पत्नी चंद्र प्रकाश, दीपशिखा पत्नी चंद्रप्रकाश, गौरव व सौरभ पुत्र चंद्रप्रकाश के अलावा अन्य कई घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक को छोड़ अन्य खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। एएसपी रोहित मिश्र के मुताबिक दोनों पक्षों की बात परस्पर विरोधी हैं। इसकी तहकीकात कराई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed