{"_id":"a34880882a1d06999c73be342b9ceba5","slug":"5260-liquor-found-in-sugarcane-field-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में मिली 5260 लीटर शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ने के खेत में मिली 5260 लीटर शराब
अमर उजाला ब्यूरो/बस्ती
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
रविवार की रात स्वॉट टीम और कप्तानगंज पुलिस ने कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेंठा गांव में गन्ने के खेत से 5260 लीटर अवैध शराब बरामद किया।
सोमवार को कप्तानगंज थाने पर पत्रकारों को बरामदगी की जानकारी देते हुए सीओ कलवारी तनवीर अहमद खान ने बताया कि स्वॉट टीम को सूचना मिली कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेंठा गांव में राकेश चौधरी के गन्ने के खेत में बड़ी मात्रा में अपमिश्रित शराब रखी हुई है। इस पर स्वॉट टीम और कप्तानगंज पुलिस ने सेंठा गांव पहुंचकर गन्ने के खेत में खोजबीन की तो मौके पर 23 बड़े ड्रम और चार छोटे ड्रम मिले। इसमें कुल 5260 लीटर अपमिश्रित शराब मिली। शराब के साथ ही खेत में राजू उर्फ जल्लाहे निवासी नरायनपुर थाना हर्रैया भी पकड़ा गया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के अलावा चार अन्य लोग अवैध शराब के धंधे में शामिल हैं। इनमें राकेश चौधरी निवासी सेंठा, फिरोज उर्फ शब्लू निवासी कस्बा महराजगंज थाना कप्तानगंज, सत्यप्रकाश उर्फ प्रकाश निवासी कस्बा महराजगंज थाना कप्तानगंज आदि शामिल रहे।