फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आग लगने से तीन घर 442 बीघा फसल जली

आग लगने से तीन घर 442 बीघा फसल जली

Sun, 14 Apr 2019 11:53 PM IST
basti Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 14 Apr 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से तीन घर 442 बीघा फसल जली
बभनान के सरदहाशुक्ल गांव में लगी आग । - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। जिले में रविवार को आग लगने की विभिन्न घटनाओं में 442 बीघा गेहूं की फसल और तीन घर जल गए। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपालों ने प्रशासन को क्षति की रिपोर्ट दी है। गायघाट क्षेत्र में देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
विज्ञापन


बभनान प्रतिनिधि के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के सरदहा शुक्ल गांव में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। इससे तीन घर और इसमें रखे 35000 रुपये व सामान-गहने जल गए। रविवार दोपहर अज्ञात कारण से गांव निवासी झिनाऊ के घर से आग की लपटें उठनी शुरू हुई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया जब तक लोग आग पर काबू पाते बगल के सूरज व जवाहिर के घर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। लगभग एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित झिनाऊ ने बताया बेटी पूजा की पांच मई को गौना है। तैयारी के लिए रखे बीस हजार नकद व 40 हजार के जेवर जल गए। भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई है। वहीं सूरज ने बताया कि पत्नी के गहने के अलावा आठ हजार रुपये तथा घर का सारा सामान जल गया है। जवाहिर लाल ने बताया पांच हजार नकद और गृहस्थी का सामान जला है जबकि लाल जी शुक्ल के घर के दरवाजे खिड़कियां जल गई हैं।
विज्ञापन

गायघाट प्रतिनिधि के मुताबिक रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गायघाट के ईश्वरलाल के खेत में कंबाइन से गेहूं की फसल काटते वक्त निकली चिंगारी से आग लग गई। चालक किसी तरह कंपाइन को खेत से बाहर निकला। ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि आग से गायघाट, पिपरा, इजरगढ़, सुभाषपुर, बनजारीजोत, देवडांड़, बगुलियाजोत, शंकरपुर के किसानों की फसल जली है। भीषण आग पर काबू पाने के लिए छोटा दमकल बहुत देर से पहुंचा। हल्का लेखपाल राम बहाल भी क्षति का आकलन करने पहुंचे। देरशाम तक आग को काबू करने का प्रयास चल रहा था। आग से करीब 250 बीघा गेहूं फसल जलने का अनुमान है। थानाध्यक्ष कलवारी व आस-पास के गांव के लोग अग्निशमन यंत्र की सहायता से आग बुझाने की कोशिश करते रहे। गायघाट कजे राम ललित गोस्वामी, लाला प्रधान, ईश्वरलाल, शत्रुघ्न प्रसाद, हरिप्रसाद, द्वारिका, गोरखनाथ सहित सैकड़ों लोगों की फसल जली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानिकचंद प्रतिनिधि के मुताबिक,, अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब डेढ सौ बीघा गेहूं की फसल जल गई। सांऊघाट क्षेत्र के तरेता गांव के उत्तर सिवान में दोपहर करीब डेढ़ बजे खेत में आग देखकर दुद्धराक्ष, हवेलिया, मरवटिया, रसूलपुर, परसा, सिहारी, पकरीजेई आदि गांव के किसान एकजुट हुए। आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई। सूचना पर वाल्टरगंज एसओ अरविंद कुमार शाही भी फायर ब्रिगेड संग पहुंचे। हालांकि फायर विभाग वाहन के पहुंचते पहुंचते आग पर काबू पा लिया था। गांव के सावित्री, संतराम चौधरी, रामहित, धुप्रराज, भास्कर, लक्ष्मण, रामचन्दर, रामकेश, रामललित, तिलकराम, सिरताजी, रामकरन, जैकरन, शुभकरन, केउलादेवी, मोतीराम, अब्दुल् खालिद सहित करीब 30 लोगाें की फसल जल गई है। सूचना पर एसडीएम रुधौली और हल्का लेखपाल भी पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर चौधरी, सांसद प्रतिनिधि राजेश चौधरी, विधायक प्रतिनिधि आदि भी किसानों के पास पहुंचे।
परशुरामपुर प्रतिनिधि के मुताबिक शाम करीब चार बजे ईटई खजुरी गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में 70 बीघा फसल जलकर राख हो गई। इंदौर माफी निवासी महंगू यादव के गेहूं के खेत में पहले लपटें दिखाई दीं। देखते ही देखते तेज हवा के चलते ईटई खजूरी के दक्षिण सीवान में भी आग फैल गई। हवा इतनी तेज थी कि देखते ही देखते निंदौर निवासी छोटेलाल, बरसाती ,फौजदार, ईटई खजुरी निवासी बेदू, पारसनाथ, सत्यनारायण सिंह, भोला, गुड्डू, राजू, कृष्ण कुमार सिंह, ओम प्रकाश, विजय, सुभाष, लीलावती, रिंकू, राहुल, राजन, सत्य प्रकाश, धर्मेंद्र सिंह, समेत लगभग 35 किसानों का 50 बीघा गेहूं और 20 बीघा गन्ने की फसल जल गई।

वहीं भानपुर में कस्बे निवासी अयोध्या प्रसाद सिंह का दो बीघा गेहूं जल गई। पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार, थानाक्षेत्र के कुर्दा गांव व इमिलियाधीश गांव में शार्ट सर्किट से लगी आग में दो गांवों में करीब 40 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed