फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   नाव से पहुंची अवैध देसी शराब, दो गिरफ्तार 16-47-28

नाव से पहुंची अवैध देसी शराब, दो गिरफ्तार 16-47-28

Tue, 18 Sep 2018 11:35 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
नाव से पहुंची अवैध देसी शराब, दो गिरफ्तार 16-47-28
फोटो
विज्ञापन

नाव से पहुंची कच्ची शराब, दो गिरफ्तार
सरयू के वीडी बांध पर पुलिस ने की थी घेराबंदी
380 लीटर शराब, 265 नशीली गोलियां भी मिलीं
आठ बोरे में थी शराब, रासायनिक पदार्थ भी मिले
सिपाही अर्जुन और मंगरे पुरस्कृत किए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत/बस्ती। कच्ची शराब के गढ़ माझा क्षेत्र में दूसरे जिलों का माल भी खपाया जाता है। सप्लाई के लिए फैजाबाद और अंबेडकरनगर से नाव से आ रही शराब पकड़कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कामयाबी दिलाने वाले छावनी थाने के सिपाही अर्जुन और मंगरे को एसपी दिलीप कुमार पुरस्कृत करेंगे।
छावनी थाने के विक्रमजोत पुलिस चौकी अंतर्गत माझा इलाके में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का धंधा होता है। सोमवार देर शाम मुखबिर ने पुलिस को सरयू नदी के रास्ते कच्ची शराब की खेप पहुंचने की सूूचना दी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही के नेतृत्व में पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान वीडी बांध की घेराबंदी कर दी। रात करीब 10 बजे एक बड़ी नाव से दो तस्कर शराब लेकर पहुंचे और अर्जुनपुर गांव के पास उतारने लगे तभी पुलिस टीम ने उन्हें धर दबोचा। नाव की तलाशी के दौरान आठ बोरे में भरी लगभग 380 लीटर शराब व कुछ मात्रा में रासायनिक पदार्थ व यूरिया खाद बरामद की। तलाशी के दौरान ही 265 नशीली गोलियां भी बरामद की गईं। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में हिरासत में लिए गए आरोपियों ने अपना नाम हरीराम व दुर्गा निवासी अर्जुनपुर बताया। छानबीन में पता चला कि दोनों आरोपी सरयू नदी के उस पार अंबेडकर नगर और फैजाबाद जिले से कच्ची शराब बना कर बस्ती जिले में सप्लाई करते हैं। छावनी पुलिस को मिली सफलता पर थाना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय ने इस अभियान में शामिल एसओ व एसआई राजाराम, चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह, सिपाही अर्जुन कुमार व रविशंकर की सराहना की। अभियान में अच्छा काम के लिए सिपाही अर्जुन कुमार व मंगरे को पुलिस अधीक्षक से पुरस्कृत कराने की जानकारी दी।
विज्ञापन

छावनी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि पुलिस को हरीराम व दुर्गा की तलाश काफी दिनों से थी। ये लोग फैजाबाद की तरफ से अवैध शराब लाकर बांध के किनारे डंप करते थे। इनके पास से बरामद नशीली गोलियां कच्ची शराब को और उत्तेजक बनाती हैं। तस्करों के खिलाफ प्रतिबंधित शराब की तस्करी के अलावा आईपीसी की अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसओ का कहना है कि इनके कुछ साथी अभी भी दूसरे जिलों के माझाक्षेत्र में शराब बनाने का काम कर रहे हैं। जिनकी धरपकड़ का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माझा की झाड़ियों में धधकती है भट्ठी
वीडी बांध (विक्रमजोत-धुसवा) से सटे अर्जुनपुर, कुआगांव, चंद्रपलिया, सुनगहा बदली, सिटकहि जाजूपुर के लोगों का कहना है कि पहले से ही यहां बांध से सटे झाड़ियों में कच्ची शराब बनती आ रही है। थाना और चौकी पुलिस के लोगों को भी जानकारी रहती है। जैसे कोई बाहरी टीम धर पकड़ के लिए आती है तो शराब के धंधेबाजों को जानकारी हो जाती है जिससे पकड़ में नहीं आते। कुछ सख्ती के बाद अब धंधेबाज सरयू नदी पार से कच्ची शराब बना कर ला रहे हैं। मगर इस बार थानेदार की सख्ती है, जिससे सभी पकडे़ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed