फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   राजस्थान ले जाकर दुष्कर्म किया,गिरफ्तार

राजस्थान ले जाकर दुष्कर्म किया,गिरफ्तार

Tue, 24 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान ले जाकर दुष्कर्म किया,गिरफ्तार
रेप - फोटो : SELF

विज्ञापन

बस्ती। नौकरी का झांसा देकर किशोरी को राजस्थान ले जाने का मामला सामने आया है। जिसमें नौकरी दिलाने में नाकाम युवक ने किशोरी को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म भी करता रहा। लेकिन जब किशोरी ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने घरवालों से मिलकर शादी कहीं और तय कर ली। हकीकत से रूबरू होते ही उसने परिवार वालों को जानकारी दी।

एसओ शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि किशोरी को झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक विपिन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए महिला जिला अस्पताल भेज दिया गया है। कलवारी थाना क्षेत्र के रहने वाले विपिन ने रिश्तेदारी की एक किशोरी को अच्छी नौकरी दिलाने को कहकर फरवरी 2015 में अपने साथ राजस्थान ले गया था। यहां उससे शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि पीड़िता से आपबीती जानने के बाद जब घरवालों ने युवक व उसके परिजनों से शिकायत की तो मारपीट करने लगे। पुलिस ने मारपीट व धमकी देने के मामले में आरोपी युवक के माता-पिता को भी नामजद किया है। युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed