{"_id":"59bc1a5b4f1c1be4738b4c13","slug":"51505499739-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी मांगने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीओ के स्टेनो से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
बस्ती।
संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के दफ्तर में वर्चस्व कायम करने में भिड़े हिस्ट्रीशीटर को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा। आरटीओ के स्टेनो ने बुधवार को 10 हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
शुक्रवार को शास्त्री चौक के पास से कोतवाली पुलिस ने आरोपी संजय मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल विजयेन्द्र सिंह ने बताया कि इसके खिलाफ रंगदारी मांगने, धमकी देने के अलावा एससीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज है। आरटीओ कार्यालय के आशुलिपिक धर्मेन्द्र कुमार ने पुलिस को तहरीर दी कि बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बॉयोमेट्रिक कक्ष के सामने पहुंचा तभी वहां खड़े संजय मिश्र ने असलहा तान दिया। वह प्रतिमाह 10 हजार रुपये रंगदारी तय करना चाहता था। कोतवाली थाने के इस हिस्ट्रीशीटर के आपराधिक रिकॉर्ड की वजह से कर्मचारी दहशत में आ गए। कोतवाली के लॉकअप में आग लगाने की कोशिश और जिला बदर की सजा काट चुके इस बदमाश को अभी कुछ माह पूर्व ही जमानत मिली थी। तब से वह आरटीओ दफ्तर पर अपना दबदबा बनाने की कोशिश में लगा हुआ था।