फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   5 cyber criminals caught

साइबर क्राइम के पांच आरोपी पकड़े गए

Sat, 31 Mar 2018 11:21 PM IST
basti
basti Updated Sat, 31 Mar 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
5 cyber criminals caught
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
बस्ती। पुलिस ने शनिवार को साइबर अपराधियों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा किया। ऑनलाइन और एटीएम से फ्राड करने वाले पांच आरोपियों को कंपनी बाग के पास से शुक्रवार की शाम पकड़ लिया गया। पकड़े गए लोगों के पास 45 हजार नकद, आठ मोबाइल और पांच बैंकों के एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन

 पुलिस कार्यालय में शनिवार को एसपी दिलीप कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान साइबर क्राइम के नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी खाते से ऑनलाइन रकम निकालने का काम करते थे। एटीएम में लोगों से धोखाधड़ी से कार्ड बदल लेते थे। इस गैंग में कुछ ऐसे भी शातिर थे जो मोबाइल नंबर बदलकर लोगों के खातों से रकम निकाल लेते थे। जिस खाते से रकम निकालना होता था, उस खाते का मोबाइल नंबर बदल लेते थे। 
विज्ञापन


भीम और यूपीआई एप से करते थे फ्राड 
आरोपी भीम अप्लीकेशन के माध्यम से रकम मनचाहे खाते में ट्रांसफर कर लेते थे। ऐसे लोगों को अपना निशाना बनाते थे, जो कम पढ़े लिखे होते हैं और जिन्हें कोई जानकारी नहीं होती। एटीएम केबिन में मदद के नाम पर उनका कार्ड बदल कर बाद में मोबाइल नंबर ले लेते थे। फिर मोबाइल नंबर को बदल कर उनके खातों से रकम निकालते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करते थे काम का बंटवारा 
 पकड़े गए पांच आरोपियों में विनोद दुबे का काम रुपये वाले खातों का डाटा जुटाना था, जबकि आलोक जायसवाल व राजकुमार मौर्य का काम एटीएम कार्ड कलेक्ट करने का था। विपिन ऊर्फ त्यागी व आशीष रकम को ट्रांसफर करते थे। 


इन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
1- विनोद कुमार दुबे निवासी ग्राम पाऊं थाना कलवारी। 
2-विपिन त्यागी उर्फ अमित त्यागी, आदर्श नगर थाना-मडुवाडीह वाराणसी। 
3-आलोक जायसवाल बड़हलगंज थाना जहानागंज, आजमगढ़। 
4- राजू उर्फ राजकुमार मौर्या कबूतरा थाना तरवां, आजमगढ़। 
5-रतन कुमर गुप्ता हनुमानगंज थाना सुखपुरा जिला बलिया। 

चार करोड़ के फ्राड पर अंकुश: एसपी 
एसपी दिलीप कुमार के मुताबिक साइबर अपराध करने वाले पांच अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चार करोड़ के फ्राड पर अंकुश लगाया है। बताया कि एएसपी के पर्यवेक्षण और सीओ कलवारी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रामआशीष यादव, प्रभारी साइबर सेल पंकज पांडेय, मो. हिंदे आजाद, जनार्दन प्रजापति को मुखबिर की सूचना पर यह सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed