फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   दवा खाने से किया माना, और काट ली हाथ की नश

दवा खाने से किया माना, और काट ली हाथ की नश

Thu, 02 May 2019 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
दवा खाने से किया माना, और काट ली हाथ की नश
दवा खाने से किया माना काट ली हाथ की नस
विज्ञापन

बस्ती। राजकीय संप्रेक्षण गृह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहां मौजूद एक 17 वर्षीय किशोर ने हाथ की नस काट ली। संप्रेक्षण गृह के कर्मियों ने उसे आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। संप्रेक्षण गृह प्रभारी अविनाश पटेल ने बताया कि किशोर को पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में यहां लाया गया है। बुधवार को दिन में उसने पेट दर्द की शिकायत की। जिसपर उसे सरकारी दवा दी गई। लेकिन उसने दवा खाने से मना कर दिया। कहने लगा कि वह सरकारी दवा नहीं खाएगा। मांग की कि प्राइवेट डॉक्टर की दवा दी जाए। काफी समझाने पर भी वह नहीं माना और अचानक से अपने हाथ की नस काट ली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। संप्रेक्षण गृह में ब्लेड कहा से आया, इसपर प्रभारी ने बताया कि बाकी बच्चों से पूछताछ पर पता चला कि वो संतकबीरनगर पेशी पर गया था। वहीं, से चोरी से ब्लेड अपने साथ लेकर आ गया। बताया कि संप्रेक्षण गृह की समय-समय पर चेकिंग की जाती है। अधिकारी भी निरीक्षण पर आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed