फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बोलेरो की टक्कर से धू धू कर जली बाइक

बोलेरो की टक्कर से धू धू कर जली बाइक

Tue, 19 Mar 2019 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से धू धू कर जली बाइक
बोलेरो की टक्कर से जली बाइक
विज्ञापन

बस्ती-मार्ग के पड़िया चौराहे के पास दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकचन्द। बोलेरो और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर में बाइक जल गई। बाइक चालक गिरने से गंभीर रूप से घायल हुआ है। दुर्घटना होते ही बोलेरो चालक भाग निकला। वाल्टरगंज पुलिस ने बाइक चालक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बाइक और बोलेरो को पुलिस थाने ले आई है।

हादसा सोमवार शाम बस्ती-बांसी मार्ग पर पड़िया चौराहे के पास हुआ। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पठान टोला निवासी स्वास्थ्य कर्मी अरशी परवेज (38) रुधौली से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। अभी वह पड़िया चौराहे के पास पहुंचा था कि तभी सामने से पहुंची बोलेरो की जोरदार टक्कर से बाइक समेत कुछ दूर तक घसीटता रहा, जिससे बाइक में आग लग गई। बोलेरो में सिद्धार्थनगर खंहरिया का एक परिवार सवार था। जो बस्ती में किसी डॉक्टर के यहां इलाज कराकर घर लौट रहा था। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग निकला। जबकि बोलेरो में सवार मुश्ताक अहमद (30), मुश्ताक की पत्नी शहनाज (25), मुश्ताक की मां शारजहां (59) व गांव की ही चम्पा (59) पत्नी धर्मराज को हल्की चोट आई। परिजनों ने बताया कि बस्ती में एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां इलाज के लिए आए थे। लौटते वक्त यह हादसा हो गया। सूचना पर एसआई जितेन्द्र सिंह व सिपाही प्रद्युमभन सिंह मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल अरशी परवेज को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed