{"_id":"5c460cdfbdec22736842136e","slug":"41548094687-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से भिड़ी स्कार्पियो,एक मौत चार की हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से भिड़ी स्कार्पियो,एक मौत चार की हालत नाजुक
Mon, 21 Jan 2019 11:48 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 21 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
वाल्टरगंज। डुमरियागंज मार्ग स्थित लक्ष्मणपुर चौराहे पर सोमवार सुबह लगभग आठ बजे घने कोहरे के बीच ट्रक-स्कार्पियो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। स्कॉर्पियो में सवार चालक सहित पांच लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 50 वर्षीय कुंवर बहादुर को मृत घोषित कर दिया गया। तीन अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है।
श्रावस्ती जिले के भिनगा थाने के कौआगांव निवासी कुंवर बहादुर अपने बेटे बुद्घिराम के पैर का ऑपरेशन करवाने बस्ती आ रहे थे। सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे मृतक के दूसरे बेटे जगतराम ने बताया कि स्कार्पियो में 45 वर्षीय लालमन, राजेंद्र यादव 40 वर्ष, शिव कुमार 38 वर्ष और 22 वर्षीय बुद्धिराम सवार थे। लक्ष्मणपुर चौराहे पर सुबह आठ बजे एकाएक घना कोहरा सामने पड़ा। जब तक चालक संभलता तब तक सामने से पहुंचे ट्रक में स्कार्पियो जा टकराई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी वाल्टरगंज पुलिस को दी। शिव कुमार, राजेन्द्र व लालमन की नाजुक स्थिति बनी हुई है।
ट्रक में पीछे से भिड़ी बस
इसी क्षेत्र की एक अन्य घटना सुबह में ही हुई। बढ़नी जा रही रोडवेज बस ट्रक में पीछे से टकरा गई। जिसमें बस परिचालक 47 वर्षीय अनिल उपाध्याय घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।