{"_id":"5bd5eae3bdec22233165d894","slug":"41540745955-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर फायर,दोनों पांव में धंसे छर्रे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर फायर,दोनों पांव में धंसे छर्रे
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:29 PM IST
रूसा हास्पिटल में भर्ती घायल महिला।
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया (बस्ती)। थाना क्षेत्र के बैरागल गांव के छोटका पुरवा में रविवार को घर से कुछ दूर टहलने निकली महिला पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। चर्चा है कि घाघरा के किनारे पशुओं का शिकार करने निकले गांव के युवकों ने फायर झोंक दिया। जिसके छर्रे महिला के दोनों पांव में जा धंसे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। एसओ पंकज सिंह के मुताबिक अभी स्पष्ट नहीं है कि घटना के पीछे कोई साजिया है या वारदात इत्तिफाकिया हुई।
राम जानकी मार्ग पर स्थित शुकुलपुरा चौराहे पर कांपी-किताब की दुकान करने वाले राजेंद्र यादव के घर बैरागल से बमुश्किल दो सौ मीटर पर घाघरा बहती है। रविवार देर शाम उनकी पत्नी 40 वर्षीय बरखा यादव दलपतपुर जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर पड़ोस की हमउम्र महिला के साथ टहलने निकलीं। उसी दौरान सामने से पल्सर बाइक पहुंची। जिस पर सवार युवक ने एकाएक फायर कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब तक पल्सर सवार दोनों युवक चलते बने। घटना को लेकर पुलिस पसोपेश में है। जबकि गांव में इस बात की चर्चा काफी तेज है कि गांव के ही लाइसेंसी रिवाल्वर/पिस्टल रखने वाले गैर संप्रदाय के दो युवकों ने गोली चलाई। यहां तक कहना है कि नीलगाय समझकर गोली चलाई गई, लेकिन अभी परिवार के किसी सदस्य ने तहरीर नहीं दी है, जिससे पुलिस खुलकर कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।